फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्कशॉप और कारखानों में पूजे गए विश्वकर्मावर्कशॉप और कारखानों में पूजे गए विश्वकर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विश्वकर्मा जयंती जगह-जगह मनाई गई। वर्कशाप और कारखानों इत्यादि में कल पुरजों और मशीनों की पूजा की गई। भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर फूल चढ़ाए और हवन पूजन किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने तिंदवारी रोड में कार्यक्रम आयोजित कर भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन तथा हवन पूजन किया गया। जिलाध्यक्ष रामबाबू विश्वकर्मा, केपी विश्वकर्मा, जयप्रकाश विश्वकर्मा, शशांक विश्वकर्मा, सौरभ विश्वकर्मा, ललित विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
प्रगतिशील समाज पार्टी लोहिया जिलाध्यक्ष इम्तियाज खां की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में विश्वकर्मा जयंती समारोह मनाया गया। जिला महासचिव जोगेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा, अनिल कुमार विश्वकर्मा, भइयन प्रसाद, रज्जन विश्वकर्मा, रोहित विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। कृष्णा आइडियल स्कूल पल्हरी में पार्टी युवा जिला संयोजक एजाज खां ने सीपी दीक्षित ललित व जेपी यादव को अंग वस्त्र भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, मातृ शक्ति, दुर्गावाहिनी ने चंद्रमोहन बेदी की अध्यक्षता में विश्राम कुमार के आवास पीली कोठी में विश्वकर्मा जयंती मनाई। सेवा प्रमुख सुरेन्द्र भटनागर, बजरंग दल के जिला संयोजक विवेक सिंह कछवाह, जिला मात्रशक्ति की सुबोधिनी भटनागर, करूणा रैकवार, माधुरी गुप्ता, निधि धुरिया, महेन्द्र चौहान आदि लोग उपस्थित रहे। ओरन में मैरिज हाल में जयंती पर नरेश विश्वकर्मा, मनमोहन, छोटा, संतोष कुमार, डॉ. राजकरन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें