फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मटौंध। बालू ले जा रहे ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पड़ोसी जिले महोबा के थाना खन्ना अंतर्गत न्यूरिया गांव का देवीचरण उर्फ बड़े (17) पुत्र सिद्धगोपाल अहिरवार रविवार को सुबह साइकिल से मटौंध आ रहा था। न्यूरिया और मटौंध की दूरी मात्र दो किलोमीटर है। मटौंध थाना क्षेत्र के खड्डी तिगैला के पास बांदा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार खाली ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। देवीचरन दूर जा गिरा।
साइकिल ट्रक के नीचे आकर चकनाचूर हो गई। कुछ ही देर में यूपी-112 व परिजन आ गए। एंबुलेंस 108 से उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। मटौंध थाना इंस्पेक्टर पंकज पांडेय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

उधर, ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाए और यहां स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। इंस्पेक्टर पंकज कुमार पांडेय ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कार की टक्कर से किशोर घायल
कमासिन। थाना क्षेत्र के खरौली गांव के पास सड़क किनारे बकरी चरा रहा किशोर कार की टक्कर से घायल हो गया। उसे पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रविवार को शाम करीब 4 बजे नरेश यादव (11) पुत्र अवधराज बकरी चरा रहा था। बबेरू की तरफ से आ रही मारुति वैन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें