फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूरागढ़ पुलिस ने ओवरलोड ट्रकों की हवा निकाली

Sun, 08 Jul 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
जैक लगाकर पहिया बदलते मिस्त्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ओवरलोड बालू ट्रकों को सबक सिखाने और उनके मालिकों को तगड़ी चपत लगाने का नेशनल हाईवे पर स्थित भूरागढ़ चौकी पुलिस ने नया हथकंडा अपनाया है। बड़ी संख्या में ट्रकों के पहियों की हवा निकाल दी है। इनमें कई ट्रक एक माह से पुलिस रोके है। ट्रक चालकों का कहना है कि ट्यूब के साथ टायर बर्बाद हो रहे हैं। दो टायर की कीमत तकरीबन 50 हजार रुपये है। लाखों रुपये के टायर तबाह हो गए हैं। पुलिस चालान के बजाय उत्पीड़न कर रही है। 

विज्ञापन


इन दिनों शहर से चंद किलोमीटर दूर बांदा-महोबा नेशनल हाईवे पर भूरागढ़ पुलिस चौकी के नजदीक 50 से ज्यादा ट्रकों की लंबी लाइन कई दिनों से लगी है। इन ट्रकों के पहियों की हवा निकाल दी गई है। ओवरलोड ट्रकों के टायर जमीन पर आ लगे हैं। ट्रकों पर डेरा डाले चालक और क्लीनरों ने बताया कि टायर और ट्यूब खराब हो रहे हैं। एक ट्रक में 10-10 टायर लगे हुए हैं। टायर का एक जोड़ा 50 हजार का है। जैक लगाकर पहियों को दुरुस्त करने में मिस्त्री मौके का फायदा उठाकर 5000 रुपये प्रति ट्रक ले रहे हैं।

चालकों और क्लीनरों ने बताया कि पहियों से हवा न निकालने की फरियाद करने पर भूरागढ़ चौकी पुलिस ने उनकी पिटाई भी की। उधर, कई चालकों और क्लीनरों ने अपनी पहचान छिपाते हुए बताया कि रात में तमाम ओवरलोड ट्रक चौकी पुलिस की मुट्ठियां गर्म करके रोजाना बेधड़क गुजर रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व पुलिस अधीक्षक शालिनी ने इसी रोड पर ट्रकों से अवैध वसूली करते हुए देखे जाने पर तत्कालीन मटौंध थानाध्यक्ष अनीता सिंह चौहान को हटा दिया था। साथ ही भूरागढ़ चौकी के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें