फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूरागढ़ फीडर धड़ाम, कई इलाकों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंडल मुख्यालय के महत्वपूर्ण भूरागढ़ फीडर बुरी तरह लडख़ड़ा गया है। मात्र तीन दिन बाद शनिवार को यह फिर धड़ाम हो गया। पूरा दिन शहर के आधा दर्जन से ज्यादा इलाके बिजली विहीन रहे। यह बदहाल स्थिति उस समय रही जब मुख्यमंत्री द्वारा यहां के लिए नामित प्रमुख सचिव सरकारी कार्यों की समीक्षा के लिए आए हुए थे।
विज्ञापन

उधर, कुछ दिनों की राहत के बाद गर्मी ने फिर तेवर अपनाने शुरू कर दिए। प्री-मानसून सीजन की शुरुआत 15 जून से 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द मंडरा रहा पारा शनिवार को 40 डिग्री पर पहुंच गया। उमस और चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल रहे।
भूरागढ़ फीडर से लगभग 25 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। जल संस्थान की जलापूर्ति भी इसी फीडर से होती है। पिछले करीब एक माह से इस फीडर में फाल्ट का सिलसिला जारी है। तीन दिन पूर्व फाल्ट से लगातार 10 घंटे बिजली ठप रही।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 8 बजे फिर फाल्ट ने फीडर ठप कर दिया। 7 घंटे बाद करीब 3 बजे चालू हुआ। लेकिन लगातार नहीं चला। बार-बार ट्रिपिंग होती रही। अवर अभियंता कांता प्रसाद ने बताया कि एचटी लाइन में कई जगह फाल्ट आ गई। उधर, एसडीओ ने फोन ही नहीं रिसीव किया। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। उधर, दिनभर गर्मी से परेशान लोगों को देर शाम चली तेज ठंडी हवाओं ने कुछ राहत दी। बादल भी आए, लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें