भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकालते श्रद्धालुु।
- फोटो : अमर उजाला
मर्दननाका स्थित गुलाल बाबा अखाड़े भागवत महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ शुरू हो गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। झांकियां और सजेधजे घोड़े शामिल रहे।
महेश्वरी देवी, बांबेश्वर मंदिर, छोटी बाजार से होकर कलश यात्रा वापस आयोजन स्थल आई।
पुरोहित आचार्य योगेंद्र त्रिवेदी (चित्रकूट) ने वेद उच्चारण किया। कथा की शुरुआत करते हुए कथा वाचक पंडित पंकज तिवारी शास्त्री (गंछा) ने भागवत के महत्व को समझाया। कथा वाचक पंकज साधारण किसान रविंद्रा तिवारी के सुपुत्र है। 13 वर्ष की आयु से ही भागवत कथा में महारत हासिल कर ली। उन्होंने कथा में भगवान शंकर की अमर कथा का वर्णन किया। कहा कि यह कथा जीव को अमर बना देती है।