फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौजूदा विधायकों पर ही दांव आजमाएगी बसपा

Sat, 27 Feb 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियाें के चयन में बसपा सबसे आगे है। पार्टी ने चित्रकूटधाम मंडल की 10 सीटों में आधी से ज्यादा पर प्रत्याशी लगभग तय कर लिए हैं।
विज्ञापन


अगले महीने तक नामों की घोषणा हो सकती है। सूत्रों की माने तो बसपा इस मंडल में अपने मौजूदा विधायकों पर फिर दांव आजमाएगी।

बसपा ने पिछले साल ही प्रत्याशियों के चयन की कवायद शुरू कर दी थी। अन्य दलों में प्रत्याशियों के चयन का काम बेहद सुस्त है।

सूत्र बताते हैं कि बसपा ने बांदा की सभी चार सीटों पर प्रत्याशी लगभग तय कर लिए हैं। बांदा सदर में मधुसूदन कुशवाहा प्रत्याशी होंगे। तिंदवारी में जगदीश प्रजापति और नरैनी में मौजूदा विधायक व पार्टी के कोआर्डिनेटर गयाचरण दिनकर चुनाव लड़ेंगे।

बबेरू सीट पर बसपा यहां से तीन बार विधायक रहे कम्युनिस्ट नेता स्वर्गीय देव कुमार यादव की पुत्रवधू किरन यादव को चुनाव लड़ाएगी। किरन के पति आनंद यादव का पिछले साल आकस्मिक निधन हो गया था। वह भी बसपा नेता थे।
विज्ञापन


चित्रकूट जिले में मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के मौजूदा विधायक चंद्रभान पटेल की प्रत्याशिता लगभग तय है। इसी जिले की कर्वी सीट से जगदीश प्रसाद गौतम को टिकट मिल सकता है।

महोबा सदर मेें फिलहाल किसी नाम की चर्चा नहीं है। अलबत्ता चरखारी सीट पर पूर्व विधायक राजनारायण बुधौलिया द्वारा टिकट मांगे जाने की चर्चा है।

हमीरपुर में पहले संजय दीक्षित को प्रत्याशी बनाने के संकेत थे लेकिन बाद मेें जितेंद्र मिश्रा का नाम भी चल रहा है।

राठ सीट पर पूर्व विधायक अनिल अहिरवार बसपा के प्रत्याशी हो सकते हैं। हालांकि इस मामले में बसपा का कोई भी पदाधिकारी या नेता कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें