फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार्टअप में विकास और उद्यमिता प्रेरणा की बही बयार

Wed, 30 Jan 2019 12:20 AM IST
ASIF ASIF बांदा
विज्ञापन
इनोवेशन स्टार्टअप में स्मार्ट क्लास में युवाओं को संबोधित करते डीएम हीरा लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। इनोवेशन एंड स्टार्टअप समिट-2019 में मंगलवार को दूसरे दिन भी विभिन्न रोजगार परक और किसानों, छात्रों और युवाओं को उच्च शिक्षा के साथ उद्यमिता और विकास के प्रति प्रेरित करने की भरपूर कोशिशें की गईं। दूसरे दिन समिट का उद्घाटन मंडलायुक्त शरद कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। आयोजन स्थल मेडिकल कालेज के विभिन्न सात सभागारों में अलग-अलग विषयों पर गोष्ठियां और सेमिनार चलते रहे। उधर, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।  
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने स्टॉलों का भी अवलोकन किया। कहा कि ऐसा आयोजन मंडल के अन्य जनपदों को भी करना चाहिए। मेजबान डीएम हीरा लाल ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता यह साबित कर रही है कि बांदा के लोगों में उत्साह है। डीएम ने सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मंचों पर जाकर कलाकारों का हौसला बढ़ाया। विधायक प्रकाश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह ने भी समिट में भाग लिया। विधायक ने बढ़ती आबादी में नियंत्रण और बुंदेलखंड में अन्ना व पानी समस्या के निदान पर जोर दिया।

एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सीडीओ हीरालाल, डिप्टी कलेक्टर मंसूर अहमद, अर्थ एवं संख्या उप निदेशक एसएन त्रिपाठी, कोषाधिकारी विनोद कुमार, बीडीए अधिशासी अभियंता हीरालाल, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सुमंत कुमार, कलक्ट्रेट प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद, शाकिर अजीम, महिला डिग्री कालेज प्राचार्य डा.बालकृष्ण पांडेय, प्रवक्ता डा.सबीहा रहमानी, व्यापारी नेता मनोज जैन, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी कुमारी शारदा, अंगद शर्मा, प्रवीण चौहान, धनंजय सिंह आदि शामिल रहे। मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा.मुकेश यादव ने सभी की अगुवानी की और आभार जताया। 
विज्ञापन


हर सभागार में साझा होते रहे सुझाव
मेडिकल कालेज के मुंशी प्रेमचंद्र सभागार में शहरी एवं ग्रामीण बजट रहित सतत विकास विषय पर आयोजित कार्यशाला में डीआईजी एके राय ने पशुओं के संरक्षण पर जोर दिया। इलाहाबाद ग्रामीण बैंक के ओपी भास्कर ने कृषि से संबंधित टिप्स दिए। सीडीओ हीरा लाल ने बिजनेस के तरीके बताए।

एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने कृषि विकास से संबंधित जानकारी दी और वक्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। चरक सभागार में स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता विषय पर डीएम हीरा लाल ने कहा कि अपने ज्ञान से दूसरों के विकास में सहयोग करें। डा.विभुकांत ने प्राकृतिक चिकित्सा और डा.गरिमा सिंह ने स्वच्छता पर टिप्स दिए। 

उधर, स्वामी नाथन सभागार में कृषि व्यवसाय विषय पर आयोजित गोष्ठी में उप कृषि निदेशक एके सिंह ने नई तकनीक की जानकारी दी। एकेडमिक इंचार्ज डा.सुभाषचंद्र सिंह ने उद्यान और उप निदेशक नाबार्ड बीपी सिंह ने कृषि को व्यवसायिक बनाने के तरीके बताए। कृषि वैज्ञानिक ने डा.देव ने वर्मी कंपोस्ट खाद की विधि बताई।

गाजर घास का सफाया करेगी `250 की मशीन
बांदा। खेतों की उर्वरा शक्ति की ‘दुश्मन’ गाजर घास से परेशान अन्नदाताओं को यह खबर राहत देने वाली है। मिर्जापुर के छात्र शशिकांत द्वारा बनाई गई मशीन घास को जड़ से समाप्त कर देगी। यह काम रसायनिक तत्व नहीं कर पाए। कौशल साइंस एंड टेक्नालॉजी (सीएसटी) ने इसे पेटेंट कर लिया है।

नवीन शिक्षा निकेतन स्कूल, मिर्जापुर में 10वीं के छात्र शशिकांत ने बैट्री संचालित गाजर घास मशीन तैयार की है। यह खेतों में लगी गाजर घास को जड़ से उखाड़ फेंकती है। दोबारा वहां यह घास नहीं उग पाती। इनोवेशन स्टार्टअप के स्टॉल में शशिकांत की यह मशीन किसानों और अन्य लोगों ने पूरी रुचि लेकर देखी।

इसकी लागत सिर्फ 250 रुपये है। इसे कौशल साइंस एडं टेक्नोलॉजी(सीएसटी) ने इसे पेटेंट कर लिया है। शशिकांत को रॉयल्टी के रूप में एक निश्चित रकम दी जाएगी। छात्र ने तीन हार्स पावर इंजन से चलने वाला कल्टीवेटर भी बनाया है। यह एक लीटर पेट्रोल में तीन बीघा जमीन को जोतने व मेड़ बनाने में सक्षम है। ब्यूरो

छात्र ने ईजाद की हवा से चलने वाली बाइक
बांदा। हवा से चलने वाली एअर बाइक स्टार्टअप समिट में लोगों को आकर्षित करती रही। इसे स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंस, लखनऊ के छात्र रोहित कुमार तिवारी ने तैयार किया है। यह पूरी तरह प्रदूषण मुक्त है। इसे लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड में स्थान मिला है। राष्ट्रपति भी सम्मानित कर चुके हैं। यह विश्व का पहला अविष्कार बताया जा रहा है। किसी प्रकार का ईंधन नहीं लगता। पांच रुपये की हवा में 40 किलोमीटर का सफर तय करती है। बाइक की लागत सिर्फ 85,000 रुपये है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें