बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटी हाईस्कूल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना के पीछे बहन से विवाद और पिता की डांट बताया गया है।
शहर के सिविल लाइंस की प्रगति पटेल (15) पुत्री अमृतलाल ने सोमवार की शाम कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। घरवालों ने बताया कि वह आर्य कन्या इंटर कालेज में वह 10वीं की छात्रा थी। दो दिन बाद शुरू होने जा रही बोर्ड परीक्षा की तैयारी मेें पढ़ाई कर रही थी।
शाम को पढ़ाई के दौरान बड़ी बहन लक्ष्मी टीवी देखने लगी। इस पर दोनों में विवाद हो गया। पिता अमृतलाल ने प्रगति को डांटकर ऊपर कमरे में पढ़ाई करने को कहा। इसी से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगा ली। कुछ देर बाद भाई प्रवीण ने ऊपर जाकर देखा तो वह दुपट्टे से लटकी थी। परिजनों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी।