फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बेड बढ़ेंगे, सीएचसी-पीएचसी हाईटेक होंगी

Fri, 07 Aug 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 07 सीकेटीपी 03 जिला अस्पताल। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
पवन सिंह
विज्ञापन

चित्रकूट। प्रयागराज-चित्रकूट विकास प्राधिकरण के गठन को मंजूरी मिलने के बाद अब जिले में स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त की जाएंगी।
वर्ष 2031 के मास्टर प्लान के अनुसार जिला अस्पताल में बेड बढ़ाए जाएंगे। साथ ही सीएचसी-पीएचसी की सुविधाओं को उच्चीकृत किया जाएगा। नए सरकारी अस्पताल भी खुलेंगे।
अभी जिले के कई इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं न के बराबर हैं। मामूली बुखार और इलाज के लिए भी मरीजों को 30 से 40 किलोमीटर की भागदौड़ करनी पड़ती है। जिले में अब 100 बेड के जिला अस्पताल की क्षमता बढ़ा कर 300 बेड करने का प्रस्ताव बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही सात से बढ़ा कर 10 सीएचसी, 29 से बढ़ा कर 45 पीएचसी करने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा 20 उपकेंद्रों की भी संख्या बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। अभी 156 उपकेंद्र हैं। जिससे मरीजों को गांव के पास ही बेहतर इलाज हो सकेगा और इलाज के लिए रेफर नहीं होना पड़ेगा।
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि जिले में बढ़ती जनसंख्या को लेकर आगामी सालों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की कार्ययोजना बनाई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें