फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दहेज में 10 लाख नहीं मिले तो तबे से पीटा, पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुरालियों ने रोटी बनाने वाले तवे से मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। उसके जेवर छीनकर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने शहर कोतवाली में पति समेत पांच ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी प्रिया गुप्ता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 23 जून 2021 को सुनील गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराली 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। रुपये न देने पर उन्होंने दूसरी शादी करने की धमकी देकर उसे रोटी बनाने वाले तवे से मारपीट कर घायल कर दिया।
उसे मायके मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सरबई गांव नहीं जाने दिया गया। कई बार पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बनी। सात मार्च को ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। उसके जेवर भी रख लिए। प्रिया ने पति सुनील,सास राजकुमारी, ननद कांती, कंचन और प्रियंका के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें