फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ बने आईएएस, डीएम से सम्मानित

Thu, 12 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
आईएएस में चयनित किए गए बिसंडा बीडीओ को सम्मानित करते डीएम योगेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। यहां बिसंडा ब्लाक में तैनात खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सुधाकर शुक्ला का आईएएस में चयन हो गया। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में डीएम सहित अधिकारियों और कर्मचारियों से उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन


डीएम योगेश कुमार ने कहा कि साधारण कृषक परिवार के सुधाकर ने अपनी लगन और मेहनत से यह मुकाम हासिल कर अपने परिवार और बांदा जनपद का नाम रोशन किया। श्री शुक्ल ने इस अवसर पर कहा कि मेहनत बेकार नहीं जाती। उन्होंने कहा कि न्यूज पढ़कर और मोबाइल का सदुपयोग करके भी सफलता हासिल की जा सकती है।

इस मौके पर सीडीओ आरके सिंह, एसडीएम अनुज सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के ओम प्रकाश खरे, अंगद शर्मा, विनोद, विजय, राजबहादुर आदि ने भी श्री शुक्ल को माला पहनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें