फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना पशुओं के लिए रिक्त भूमि पर होगी बरसीम की खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्ना पशुओं को चारे के लिए ग्राम समाज की 441 हेक्टेअर भूमि पर पौष्टिक चारा बरसीम की बुआई होगी। डीएम के निर्देश पर जनपद के तीन ब्लाकों में आधा सैकड़ा गांवों की जमीन चिन्हित कर ली गई है। यहां के उप जिलाधिकारियों ने चिन्हित भूमि का ब्योरा डीएम को सौंप दिया है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में खाली पड़ी जमीन में हरा चारा बरसीम की बुआई की जाएगी। इसके लिए 441 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। संबंधित क्षेत्रों के उप जिलाधिकारियों ने गांवों की सूची तैयार कराकर जिलाधिकारी हीरा लाल को उपलब्ध करा दी है।
सदर तहसील के एसडीएम सुरजीत सिंह ने बड़ोखर ब्लाक के अछरौंड़, कनवारा बांगर, करहिया, कुरौली, चिल्ली, जमालपुर, डिंगवाही, चिलेहटा, पचुल्ला, पिपरी, बिलबई, मटौंध ग्रामीण, मथना खेड़ा, मोहन पुरवा, औदहा, रेउना, लामा व सुरौली गांवों में करीब 40 हेक्टेअर भूमि चिन्हित की है।
विज्ञापन

एसडीएम पैलानी मंसूर अहमद ने तिंदवारी ब्लाक में तिंदवारी, अमरइया, गरौंती, गोखरही, तेरहीमाफी, फतपुरवा, विजुरी, वासिलपुर व सैमरी गांवों में 20 हेक्टेअर भूमि बरसीम खेती के लिए चिन्हित की है। एसडीएम अतर्रा सौरभ शुक्ला ने बिसंडा ब्लाक के 13 गांवों में ग्राम समाज की 15 हेक्टेअर जमीन चिन्हित की है।
पशु चिकित्साधिकारी डा.आइएन सिंह ने बताया कि चारे की बुआई और अन्य देखरेख का काम ग्राम पंचायतें करेंगी। कृषि विभाग उन्हें बीज उपलब्ध कराएगा। यहां पैदा होने वाली बरसीम गांव की गोशालाओं के पशुओं को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें