फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया बरियारपुर बांध का निरीक्षण

Thu, 07 Jul 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बांध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करतल। एमपी में भारी बारिश के बाद छोड़े गए पानी से बांध उफना रहे हैं। बृहस्पतिवार को डीएम ने मातहतों के साथ बरियारपुर बांध का निरीक्षण किया। बाढ़ को देखते हुए आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया। प्रधान और सचिवों को निगाह रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन


डीएम योगेश कुमार बृहस्पतिवार को सीडीओ रामकुमार, एडीएम गंगाराम गुप्ता, एसपी आरपी पांडेय के साथ बरियारपुर बांध गए। सिंचाई प्रखंड तृतीय के एक्सईएन योगेश कुमार रावल से बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एमपी से बारिश का पानी बांधों में आ रहा है।

इससे आसपास के गांवों में बाढ़ का खतरा है। ऐसे में ग्राम प्रधान, सचिव, बीडीओ और एक्सईएन अलर्ट रहें। बांध के किनारे बसे बिल्हरका, तरसड़ा मानपुर और लहुरेटा आदि में ग्रामीणों को चेतावनी जारी की। डीएम ने प्रधान व सचिवों से कहा कि वे एक्सईएन के संपर्क में रहे। बाढ़ की स्थिति से तत्काल अवगत कराएं। रात में पानी बढ़ने की आशंका है। सीओ नरैनी डॉ. राकेश कुमार, एसडीएम सीएल सोनकर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, एडीएम गंगाराम गुप्ता ने बताया कि बांधों में पानी बढ़ रहा है। इससे केन नदी भी खतरे के निशान के पार पहुंच गई है लेकिन राहत की बात यह है कि यमुना अभी खाली है। इसलिए नदी का पानी यमुना में जाने से बाढ़ का खतरा कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें