फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में 25 बाराती घायल

Sun, 17 May 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में 25 बाराती घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पांच बारातियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामूली रूप से चुटहिल बारातियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा वाहन की टक्कर से एक होमगार्ड भी घायल हो गया है। 
विज्ञापन


गोखिया गांव निवासी तुलसी का परिवार और नाते रिश्तेदार ट्रैक्टर ट्राली से गिरवां क्षेत्र के खामन खेड़ा गांव बारात गए थे। विदाई के बाद ये लोग घर लौट रहे थे। बांसी-देवरार के पास ब्रेकर पर ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। ट्राली में सवार करीब 20 बाराती घायल हो गए।

इनमें तुलसी (40) पुत्र रमेश, उसका पुत्र ओमप्रकाश (12) और दिनेश (8), मंगल (6) पुत्र बलुआ, जमुना (50) पुत्र रामदास को गंभीर चोटें आईं हैं। राहगीरों और पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रैक्टर चालक मुन्ना (45) पुत्र नत्थू निवासी गोखिया को भी चुटहिल हो गया।
विज्ञापन


उधर, कालिंजर थाना क्षेत्र के धनेश्वर पुरवा निवासी लाला भइया (35) पुत्र स्वामीदीन साथी अखंड प्रताप (34) पुत्र दादूराम के साथ बाइक से मुरवां गांव में बारात से शामिल होकर शनिवार को दोपहर वापस लौट रहा था। खुरहंड गांव के पास बाइक से गिरकर घायल दोनों घायल हो गए।

एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी भगवानदीन की 12 वर्षीय पुत्री शिवानी शुक्रवार शाम बोलेरो से बारात से गांव लौट रही थी। परसौड़ा गांव के नजदीक पानी पीने को सड़क पार कर रही थी। पीछे से आ रही बोलेरो की टक्कर से वह घायल हो गई। उधर, छतरपुर (एमपी) जिले के बिजामिन गांव निवासी भैरम (45) पुत्र टेढ़ुवा शुक्रवार को शाम बारात से शामिल होकर वापस लौट रहा था।

गोखिया गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर घायल हो गया।  शुक्रवार की शाम को ही दरबारी पुरवा (गिरवां) बारात से शामिल होकर बाइक से नौहाई गांव लौट रहा था। मुरवां गांव के नजदीक बोलेरो की टक्कर से घायल हो गया।

एक अन्य घटना में शनिवार को सुबह साइकिल से ड्यूटी जा रहे बरेठी कलां गांव निवासी होमगार्ड उमाशंकर (50) पुत्र राजाराम को पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर दिया। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें