फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मी हड़ताल पर, करोड़ों का लेन-देन ठप

Fri, 08 Jan 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में शुक्रवार को हड़ताल रही। इस कारण करोड़ों रुपये का लेन-देन और क्लियरेंस आदि नहीं हुआ। खाता धारकों को भी असुविधा हुई।
विज्ञापन


यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन बांदा यूनिट अध्यक्ष आरके गुबरैले और सचिव हरिनारायण तिवारी ने बताया कि चार मुख्य मांगों को लेकर यह हड़ताल की गई।

इनमें द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन रोकने, सेवा शर्तों को एकतरफा न थोपने, सामूहिक सौदेबाजी की पवित्रता बनाए रखने और अनुकंपा के आधार पर की जाने वाली नियुक्तियों में आईबीए और सरकार के दिशा-निर्देशों को लागू करने की मांग प्रमुख हैं।

यूनियन नेताओं ने बैंक के बाहर नारे भी लगाए। नरेंद्र कुमार व पुष्पेंद्र (सिंडीकेट बैंक) और इलाहाबाद बैंक के शिवाकांत, प्रणव भट्टाचार्य, चंद्रशेखर, राजकुमार, संतोष कुमार, जागेश्वर, कमल, नवल किशोर तथा सेंट्रल बैंक के कैलाश चंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें