फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मांगों को लेकर बैंक यूनियन पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। इंडियन बैंक इंपलाइज यूनियन पदाधिकारियों ने शनिवार को तिंदवारी रोड स्थित जोनल आफिस के सामने शनिवार को प्रदर्शन किया। संगठन सदस्यों ने मांग करते हुए कहा कि क्लेरिकल कैडर में पर्याप्त भर्तियां की जाएं।
विज्ञापन

इसके साथ ही सब स्टॉफ व स्वीपर के खाली पदों को भरने, हॉफ पार्ट टाइम एम्प्लाइज को फुल टाइम में परिवर्तित करने, सशस्त्र गॉर्डस की नियुक्ति करने, बचे हुये मृतक आश्रितों की अनुकंपा नियुक्ति को प्रभावी करने, अस्थाई कर्मचारियों को बोनस देने और उन्हें स्थाई करने की मांग भी की गई। इस दौरान इंडियन बैंक इम्प्लाइज यूनियन के प्रदेश सहायक महामंत्री रावेंद्र कुमार शुक्ला, हरिनारायण तिवारी, शशिकांत गुप्ता, कुलदीप यादव, आसिफ नजमी, अरुण आंबेडकर, दीपक गुप्ता, झल्लू, नवल, आशुतोष तिवारी, सुधीर शुक्ला, अजीत, पराग, शिवानी गुप्ता, जितेंद्र सागर, राकेश कुमार, संतोष सविता, राजकुमार, शिवराम, पिंटू संगठन सदस्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें