फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 24 Nov 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। सहकारी बैंकों में पुराने नोट जमा और बदलने पर लगी रोक के विरोध में कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। बांदा व चित्रकूट के 27 शाखाओं में कामकाज ठप कर धरना-प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में किसानों की समस्याएं बताईं।
विज्ञापन


गुरुवार को कोआपरेटिव बैंक इंपलाइज यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने जिला सहकारी बैंक परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। पुराने नोटों के लेन-देन पर रिजर्व बैंक की रोक को लेकर नाराजगी जताई। यूनियन नेताओं ने सहकारी बैंकों से भेदभाव का आरोप लगाया। लगभग चार घंटे बाद कलेक्ट्रेट आकर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।

इसमें कहा गया है कि सहकारी बैंकों में पुराने नोटों का लेन-देन बंद करने का प्रभाव किसानों पर ज्यादा पड़ा। अधिकांश किसानों के खाते इन्हीं बैंकों में हैं। रिजर्व बैंक ने नाबार्ड द्वारा जिला सहकारी बैंकों को किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए ऋण वितरण को धनराशि देने के निर्देश दिए, लेकिन भारतीय स्टेट बैंक द्वारा राशि नहीं दी जा रही। ऋण वितरण पूरी तरह बंद है। किसान खाद-बीज के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन


किसानों की समस्या दूर करने के लिए प्रतिबंध हटाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में चंद्रशेखर चौरसिया, सर्वेश तिवारी, अरविंद अवस्थी, कीर्ति खरे, रवि वर्मा, संतोष द्विवेदी, सुरेश कुमार अग्निहोत्री, रवीश, राजेश, गजेंद्र, सुनीता, गीता, नीतू, मनोज, रामनरेश, देवेंद्र कुमार, संजीव कुमार, उबैदुल हक, शंकर, रामनारायण, रविकांत दीक्षित, रवि कुमार, रेनू, जगत नारायण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें