फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते में देरी पर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
सिंडिकेट बैंक के सामने प्रदर्शन करते बैंक कर्मी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बुधवार को शाम यहां सिंडीकेट बैंक के सामने सभी बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। बैंक स्टाफ की वेतन समझौते में हो रही देरी पर विरोध जताया। कहा कि पिछले करीब एक माह से बैंक कर्मियों द्वारा प्रदर्शन और हड़ताल चल रही है। लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही।
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने तक यह आंदोलन चलता रहेगा। प्रदर्शन में यूपीबीईयू के जिला सचिव रावेंद्र कुमार शुक्ला, अध्यक्ष नितिन श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र कश्यप, अंकुर श्रीवास्तव, राघवेंद्र त्रिपाठी, सलमान खां, राकेश गुप्ता, नवल, शशिकांत और इलाहाबाद बैंक रिटायरीज यूनियन के राघवेंद्र शुक्ला, एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन के सुधीर शर्मा, अभय त्रिपाठी, आफीसर फेडरेशन के रजत, दीपक शुक्ला, राघवेंद्र निगम, सुशील यादव, लालजी प्रसाद, अभिषेक यादव, आरएन कपूर, नीरज त्रिपाठी, आशीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें