बांदा। जालौन के कालपी में आयोजित स्व. अनीस कुरैशी व अनवार मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में बांदा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। रविवार को सेमीफाइनल में बांदा की टीम ने औरेया को हराकर फाइनल में जगह बनाई। 22 सितंबर को कालपी और बांदा के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
स्व. अनीस कुरैशी व अनवार मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कालपी में एक से 22 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें आसपास के आठ जनपदों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। यह टूर्नामेंट संडे टू संडे है। इसमें पहला मैच सेमीफाइनल रविवार को बांदा एफसी और औरैया एफसी के बीच हुआ। बांदा एफसी ने यह मैच 1-0 से जीत लिया।
बांदा की तरफ से अमन ने टीम के लिए एक गोल किया। बांदा के सभी खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। गोल कीपर आयुष ने बेहतरीन बचाव किए। डिफेंडर अंकुश, अभय, शोभित, अखिलेश, मिड फील्डर पुलकित त्रिपाठी, प्रतीक, राहुल, स्ट्राइकर अमन, सूर्यांश, करन, अमित, हिमांशु सिंह,अखिलेश, विकास व हिमांशु जूनियर ने विपक्षी टीम को टिकने नहीं दिया।
बांदा फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव कौशल त्रिपाठी,अध्यक्ष धनंजय करवरिया, फुटबॉल कोच अमित कुमार, मंडल सीनियर खिलाड़ी संजीव कक्कड़, मनोज मिश्रा, अनंत सिंह गौतम, धर्मेंद यादव आदि ने खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी। वरिष्ठ खिलाड़ी पुलकित त्रिपाठी ने बताया कि इस जीत के साथ बांदा एफसी ने फाइनल में जगह बना ली है। अब 22 को बांदा एफसी का मुकाबला कालपी एफसी से होगा।