फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बांदा की बेटी ने जम्मू में जीते दो मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर की बेटी अनुकृति ने जम्मू में चल रही 68वीं राष्ट्रीय स्कूल चैंपियनशिप में तलवारबाजी (फेंसिंग) में टीम और व्यक्तिगत दोनों स्पर्धाओं में सिल्वर मेडल हासिल किया। अनुकृति पिछले हफ्ते अभ्यास के दौरान घायल हो गई थी।
विज्ञापन

इसके बावजूद मंगलवार को टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। बुधवार को व्यक्तिगत स्पर्धा में भी सिल्वर मेडल जीता। अनुकृति फरीदाबाद में 11वीं कक्षा की छात्रा है। अनुकृति ने इससे पहले अंडर- 14 में परचम लहराया था। अब अंडर- 17 में अपनी धाक जमा रही है। डीसीडीएफ पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह ने अनुकृति को बांदा की बेटियों के लिए अनुकरणीय और गौरव बताया है। (संवाद )
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें