फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा वारियर्स ने सेंट मैरी टीम को हराया

Sat, 28 Mar 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीपी यादव फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दूसरे दिन बांदा वारियर्स ने सेंट मैरी को पांच विकेट से हराया। इसके पूर्व शुक्रवार को शाम हुए मैच में मोरल कोबरा ने केसीसी यंग स्टार को शिकस्त दी। 
विज्ञापन


जीआईसी ग्राउंड में शनिवार को सुबह बांदा वारियर्स टीम ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। सेंटमैरी टीम 14.3 ओवर में 100 रन बनाकर आल आउट हो गई। शाश्वत ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। इसके मुकाबले में उतरी बांदा वारियर्स टीम ने नौ ओवर में 104 रन बनाकर मैच पांच विकेट से जीत लिया। कैप्टन दिव्यांशु सविता ने 45 रन बनाए और एक विकेट लिया।

उन्हें मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया। मैच में मौजूद छंगा सिंह ने उन्हें ट्राफी और प्रमाण पत्र दिया। अंपायर कमलेश राजपूत और रेहान खां और कामेंटेटर दुर्गेश भदौरिया, महेश साहिल व दीपक श्रीवास्तव रहे। स्कोरिंग ऋषभ श्रीवास्तव दीपेंद्र ने की।
विज्ञापन


इसके पूर्व राष्ट्रगान के बाद फाउंडेशन अध्यक्ष अनिल यादव और सचिव सुनील यादव ने दोनों टीमों के परिचय की रस्म अदा कर मैच की शुरूआत कराई। कल शुक्रवार को शाम मोरल कोबरा टीम ने 15 ओवर में 182  रनों के साथ मैच जीता था। केसीसी यंग स्टार के सभी खिलाड़ी 107 रनों पर आउट हो गए।

मोरल कोबरा के संचय मिश्रा ने 12 चौके और एक छक्का मारा। उन्हें मैन ऑफ दि मैच सम्मान दिया गया। रविवार को पहली पारी में आरसीबी और जेके क्लब तथा दूसरी पारी में लीडिंग चैलेंजर और न्यू जीएमसी टीमों के बीच मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट संयोजक कलम सिंह समेत श्रीकांत शुक्ल, सौरभ जैन, उमेश यादव, मोहित सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें