फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हमीरपुर को हराकर बांदा वेटरंस ने जीता मैच

Mon, 05 Oct 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डॉ. गौर हरि सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट वेटरंस टी-20 क्रिकेट मैच में बांदा ने हमीरपुर को हराकर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

चार अक्तूबर को खेले गए मुकाबले में हमीरपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 115 रन बनाए। जयदीप ने 35 और कप्तान शमशाद ने 36 रन की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांदा की टीम ने 17.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। हर्षित सिंह ने 36, प्रदीप गुप्ता ने 21, दिलीप सिंह ने 19 और शेखू ने 13 रन बनाए। गेंदबाजी में बांदा की ओर से तरुण नंदा ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट झटके। सैय्यद अहमद ने चार ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन

जीतू यादव, संदीप नामदेव और राममिलन को एक-एक विकेट मिला। शानदार गेंदबाजी के लिए तरुण नंदा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जिला वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रमौली भारद्वाज ने बताया कि बांदा का अगला मुकाबला 11 अक्टूबर को महोबा से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें