अंतर्जनपदीय हॉकी मैच में भिड़ीं इलाहाबाद और कौशांबी की टीमें।
- फोटो : अमर उजाला
स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे 22वें अंतर्जनपदीय पुलिस हॉकी टूर्नामेंट में शनिवार को दूसरे दिन सेमीफाइनल मैच खेले गए। मेजबान बांदा और इलाहाबाद की टीमों का पलड़ा भारी रहा। डीआईजी मनोज तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर और रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर शुरुआत कराई। एसपी शालिनी भी उपस्थित रहीं।
सुबह की पाली में इलाहाबाद व कौशांबी के बीच मैच हुआ। इलाहाबाद की तेज तर्रार टीम ने कौशांबी को 0-2 गोल से पराजित कर दिया। दूसरी पाली में बांदा और फतेहपुर के बीच मुकाबला हुआ।
मेजबान बांदा टीम के खिलाड़ियों ने फतेहपुर पर ताबड़तोड़ 6 गोल दागे। फतेहपुर की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। बांदा ने यह मुकाबला 6-0 से जीत लिया। तीन दिवसीय टूर्नामेंट का समापन रविवार को होगा। दूसरे दिन मैच का लुत्फ लेने डिप्टी कलेक्टर प्रहलाद सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।