बांदा। 50वीं जूनियर बालक जोन-बी ओपन स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप गाजियाबाद के लिए बांदा कबड्डी टीम मंगलवार को रवाना हुई।
जिला कबड्डी एसोसिएशन सचिव कमल किशोर यादव ने बताया कि आठ व नौ सितंबर को गाजियाबाद में आर्य बंधु पब्लिक स्कूल, सादत नगर इकला में होगी।
प्रतियाेगिता में चयनित खिलाड़ियों में शिवम (बांदा), नंद (बांदा), पंकज (गुरेह), दिव्यांशु (बांदा), अनिल (बांदा), रितेश (बांदा), अमित पाण्डेय (पैलानी), ईशू (बांदा), राज (चिल्ला), लवकुश (नरैनी), मनोज (बबेरू), सिद्धांत (बांदा), शिवमूरत (कालिंजर) और अजय (बांदा) शामिल हैं।
टीम कोच शानू खान व टीम मैनेजर प्रवीण पांडेय हैं। सचिव कमल किशोर यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता की विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर रहने वाली दोनों टीमें आगामी सुपर लीग में प्रतिभाग करेंगी। साथ ही खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश टीम और आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी किया जाएगा।