फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए प्रिंसी मौर्या को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि बीएलओ व पल्स पोलियो अभियान में अवकाश के दिनों में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को प्रतिकर दिया जाए।
विज्ञापन

यह भी कहा कि शिक्षकों की वरिष्ठता सूची का सेवा पुस्तिका से मिलान करते हुए शिक्षकों के हस्ताक्षर नहीं कराए गए। शिक्षकों को एक वर्ष में मिलने वाले एक उपार्जित अवकाश जो दो वर्ष से नहीं दिए गए हैं उसे मानव संपदा पोर्टल पर चढ़ाया जाए। विभिन्न एनजीओ जैसे कि गर्ल्स एजुकेट आदि द्वारा आए दिन विद्यालय में उपस्थित होकर विद्यालय अभिलेखों से बच्चों के प्रवेशांक आदि की मांग की जा रही है।
ऐसे में जानकारी देने के स्पष्ट आदेश दिए जाएं। मिड डे मील योजना में फल वितरण के लिए धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। फल वितरण के लिए मिड डे मील खातों में धनराशि प्रेषित की जाए। खंड शिक्षाधिकारी बबेरू का सीयूजी नंबर चालू कराया जाए। प्रतिनिधिमंडल में मंडल अध्यक्ष डॉ. शिव प्रकाश सिंह, संतोष मिश्रा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, विनोद शिवहरे, सुधींद्र बाबू दीक्षित, मुबीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें