संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। शनिवार की दोपहर ऐसा लगा में 45 डिग्री तापमान में मानो आसमान से आग बरस रही हो। सड़कों पर लोग निकले तो पूरे इंतजाम के साथ। 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लू चली तो राहगीरों के मुंह से आह निकला। रात में भी तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम सामान्य से पांच और न्यूनतम छह डिग्री ज्यादा रहा।
कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश शाह के मुताबिक जनपद में इस समय दिन और रात का पारा सामान्य से काफी ज्यादा चल रहा है। ऐसे में लोगों को हीटवेव से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि शनिवार का दिन सीजन का सबसे ज्यादा गर्म रहा। अभी तक इतना ज्यादा पारा नहीं पहुंचा। अप्रैल माह में अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले 10 वर्षों में इतना पहली बार तापमान रिकार्ड किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस समय दिन में चलने वाली लू बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए पूरी सावधानी से ही बाहर निकलें। उधर, शनिवार को सुबह आठ बजे से ही तेज धूप ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। स्कूल