मेधावी को केक खिलाते प्रधानाचार्य।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। मेधावियों की खुशियों में ‘अमर उजाला’ भी शामिल हुआ। अमर उजाला परिवार की ओर से प्रतिनिधियों ने उनके घर जाकर केक काटा और कामनाएं दीं। बड़ोखर खुर्द ब्लाक के फतपुरवा गांव निवासी शनि पटेल ने इंटर में जिला टॉप किया। शनिवार को शाम अमर उजाला की टीम उनके घर पहुंची और खुशियां साझा की। किसान रमेश पटेल के बेटे शनि ने परीक्षा में सर्वाधिक 90.30 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। शनि की मां मुन्नी देवी गृहणी हैं। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के हाॅस्टल में अमर उजाला के संवाददाता प्रदीप द्विवेदी व प्रसार हेड आशु द्विवेदी केक लेकर पहुंचे। यहां शनि ने दोस्तों के साथ केक काटा और खुशियां मनाई। शनि को अमर उजाला की ओर से बधाई दी गई। शनि ने भी अमर उजाला को तहे दिल से धन्यवाद दिया। उधर, हाईस्कूल टॉपर आकांक्षा के बिजलीखेड़ा स्थित घर में टीम केक लेकर पहुंची। आकांक्षा के पिता प्राइवेट शिक्षक हैं और मां रामकली ग्रहणी हैं। इस मौके पर उनके भाई राकेश कुमार, जो एसएससी जेई कर की तैयारी कर रहे हैं और बहन दीपा सिंह (कक्षा नौ) भी शामिल रहीं। परिजनों को केक देते हुए मेधावी आकांक्षा से कटवाया गया। पिता अमित कुमार ने वीडियो कॉल के जरिए शामिल हुए। मेधावी आकांक्षा को शुभकामनाएं दी गईं। आईएएस बनने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही मेधावी छात्रा आकांक्षा के पिता व माता ने कहा कि बेटी की सफलता से वह गौरवान्वित हैं।