फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में भी शुरू हुई ‘यूपी 100’ सेवा

Thu, 15 Dec 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
यूपी 100’ वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना करते कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘यूपी 100’ की यहां भव्य समारोह के बीच शुरुआत हुई। पड़ोसी जिले हमीरपुर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खुद और मंडल मुख्यालय बांदा में उनके कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने योजना के 41 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन ग्राउंड में बृहस्पतिवार को दोपहर 34 बोलेरो और सात इनोवा वाहनों को गूंजते हूटरों के बीच विभिन्न थानों और शहर के लिए रवाना किया गया। इसमें आधुनिक संयंत्रों के साथ तैनात पुलिस कर्मियों को आधुनिक शस्त्र दिए गए हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में अपराध ज्यादा हुए हैं। आंकड़े बताए कि अपराधों के मामले में उत्तर प्रदेश 27वें नंबर पर है।

कानून व्यवस्था के प्रति मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार गंभीर है। पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया और कहा कि यह सेवा उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेगी। कहा कि सूचना मिलने के 20 मिनट में यह सेवा घटनास्थल पहुंचेगी। वहां का वीडियो क्लिप भी बनाया जाएगा। हरेक वाहन जीपीआरएस सिस्टम से लैस है। इसका नियंत्रण सीधे लखनऊ से होगा।
विज्ञापन


समारोह को जिला न्यायाधीश भूपेंद्र सहाय, कृषि विश्वविद्यालय कुलपति डॉ.एसएल गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी आरके सिंह, सीएमओ डॉ. एसके वाजपेई ने भी संबोधित किया। संचालन सीओ नगर डॉ.राकेश कुमार मिश्रा ने किया। कुछ देर जेएन कालेज की प्रवक्ता आराधना पांडेय ने भी संचालन किया। अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा ने मंत्री सहित सभी आगंतुकों का आभार जताया।

जेएन डिग्री कालेज प्राचार्य डॉ.एनएल शुक्ल, एकलव्य महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एसएस खां, कृषि विश्वविद्यालय कुलसचिव देवीदास, ईदगाह व जामा मस्जिद मुतवल्ली डॉ. शेख सादी जमां, शहर काजी अकील मियां, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष इम्तियाज खां व इमरान अली राजू, पूर्व प्रधानाचार्य महमूद हसन खां, सपा महासचिव राजेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव, मुशीर अहमद, मोहर्रम कमेटी संरक्षक मोहम्मद शोएब व अध्यक्ष अब्दुल वहीद, डॉ.एसके त्रिपाठी सहित सीओ ओम प्रकाश (नरैनी), सत्यवीर सिंह (बबेरू), अजय सिंह चौहान (सदर), इंसपेक्टर केपी सिंह (बांदा), आनंद सिंह (कोतवाली देहात), अब्दुल रज्जाक (मटौंध), उमापति मिश्रा (चिल्ला), सीडीपीओ केसरी नंदन तिवारी इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें