फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रॉकबाल में बांदा का डंका, यूपी टीम बनी राष्ट्रीय उपविजेता

विज्ञापन
फोटो-18- रॉकबाल चैंपियनशिप में पदक व ट्रॉफी लेते खिलाड़ी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
फोटो-18- रॉकबाल चैंपियनशिप में पदक व ट्रॉफी लेते खिलाड़ी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन

-तेलंगाना में आयोजित 10वीं सीनियर नेशनल रॉकबाल चैंपियनशिप
-चमके भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी के खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। तेलंगाना के मेडक जिले में छह से आठ सितंबर तक आयोजित 10वीं सीनियर राष्ट्रीय रॉकबाल चैंपियनशिप में बांदा के खिलाड़ियों के दम पर उत्तर प्रदेश की टीम ने सफलता हासिल की है। भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी के खिलाड़ियों से सजी यूपी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतकर उपविजेता बनी।
टूर्नामेंट में टीम ने कोच हामिद खान के कुशल रणनीतिक मार्गदर्शन में खेल कौशल, अनुशासन और आक्रामकता का परिचय दिया। लीग से लेकर फाइनल तक के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वी टीमों को कड़ी टक्कर दी। टीम बांदा मिनी ओलंपिक में भाग लेने के बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई थी। मिनी ओलंपिक में मिले प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव का लाभ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर मिला।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपविजेता बनी टीम में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। कप्तान रिजवान खान, इरफान खान, सोहेल, नसरत खान, आफताब खान, आकाश कुमार, हर्ष वर्धन ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस शानदार उपलब्धि पर जिला ओलंपिक एसोसिएशन के प्रेसिडेंट रामेंद्र शर्मा, महासचिव डॉ. इंद्रवीर सिंह, मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, जिला वॉलीबाल एसोसिएशन सचिव शिवकुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव महेश प्रसाद गर्ग तथा कबड्डी एसोसिएशन सचिव कमल सिंह यादव ने पूरी टीम, कोच व एकेडमी प्रबंधन को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें