फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : 14 लाख बकाये में जेल भेजा, बेटा बोला-निर्दोष, नरैनी तहसीलदार पर लगाया आरोप, डीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। 14 लाख बिजली बिल बकाये में तहसीलदार ने किसान को जेल भेज दिया। वहीं, बेटे ने
विज्ञापन

पिता को निर्दोष बताया है। उसका कहना है कि किसी दूसरे के नाम कटा आरसी पर पिता को पकड़ा है।
सोमवार को नरैनी तहसील के बरईमानपुर निवासी शकील खां ने डीएम को दी अर्जी में बताया कि उसके पिता जलील खां पुत्र नत्थू खां को दो दिन पहले तहसीलदार घर से पकड़ ले गए। पहले उन्हें हवालात में रखा बाद में बिजली के 14 लाख के बकाये में जेल भेजवा दिया। जबकि उसके पिता के नाम घरेलू कनेक्शन के अलावा और कोई ऐसा कनेक्शन नहीं है जिसका 14 लाख रुपये बकाया है। डीएम अनुराग पटेल ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार सत्यप्रकाश का कहना है कि मामला दो दिन पुराना है। गिरफ्तारी के समय परिजनों ने ऐसा कुछ नहीं बताया। आरोपी को शिनाख्त के बाद गिरफ्तार किया गया है। परिजनों का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें