फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की धंसी सड़क पर स्कार्पियो पलटी, पांच घायल

विज्ञापन
Banda: Scorpio overturned on the sunken road of Bundelkhand Expressway, five injured - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। 50 लाख से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने असंतोष जाहिर की है। बैठक में उपस्थित नहीं होने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग व दो अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम अनुराग पटेल ने बताया कि जनपद में 2972 करोड़ की 81 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। 9 हस्तांतरित व 48 का कार्य प्रगति पर है। कलक्ट्रेट के अनावसीय भवनों के निर्माण, कृषि विश्वविद्यालय में पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय में टीबीसीसी के निर्माण में देरी पर कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। बस स्टेशन बबेरू के निर्माण में देरी पर यूपी सिड्को को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय महुआ के एकेडमिक ब्लॉक व हास्टल के निर्माण कार्य में धीमी प्रगति होने के कारण अधिशासी अभियंता आवास विकास को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उधर, जिलाधिकारी ने महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक में तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। उच्च शिक्षा विभाग को 30 हजार तिरंगों का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें