फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी महोत्सव में बांदा की आकृति ने लहराया परचम

विज्ञापन
यूपी महोत्सव लखनऊ में कथक नृत्य पेश करती बांदा की बालिका आकृति गुप्ता। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। लखनऊ में नारी शक्ति मिशन के तहत यूपी महोत्सव-2020 के उद्घाटन समारोह में बांदा की बालिका ने अपनी नृत्य मेधा का परचम लहरा दिया। दर्शकों से ताली और शाबासी बटोरने के साथ ही आयोजकों से सम्मान और तोहफे के रूप मज्ञ्ें तुलसी का पौधा प्राप्त किया।
विज्ञापन

समारोह का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया। इसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में महारत रखने वाले कलाकार प्रतिभाग कर रहे हैं। बांदा एसीडी स्टूडियो की बालिका आकृति गुप्ता ने कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
रविवार को तीसरे दिन प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एनपी सिंह ने मिशन शक्ति में बेहतर काम करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसमें एसीडी स्टूडियो की निर्देशक रश्मि गुप्ता निशा भी शामिल हैं। आयोजकों और अतिथियों ने आकृति के कथक नृत्य को जमकर सराहा। इस अवसर पर आकाशवाणी और सचिवालय के अधिकारी व स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें