फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा के अर्श ने नेशनल में जीता गोल्ड

Fri, 16 Nov 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
आल इंडिया सब जूनियर टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल और ट्रॉफी जीतने के बाद मोहम्मद अर्श। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर के बैडमिंटन खिलाड़ी मोहम्मद अर्श ने योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया अंडर-13 डबल्स सब जूनियर टूर्नामेंट में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल और ट्रॉफी जीत ली। यह टूर्नामेंट असम के तेजपुर में बृहस्पतिवार को खेला गया।

विज्ञापन


बांदा शहर के बाशिंदे और अशफाक अहमद (बलखंडी नाका) के बेटे मोहम्मद अर्श ने अपने पार्टनर दिव्यम अरोड़ा के साथ यह गोल्ड मेडल जीता। वह गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी, नोएडा में कोचिंग ले रहा है। इसके पूर्व भी वह हापुड़ अंडर-13, झांसी में अंडर-15 डबल्स और नोएडा और रायबरेली में अंडर-13 सिंगल में मेडल जीत चुका है। इस समय उसका ऑल इंडिया अंडर-13 रैंकिंग में सातवां स्थान है।

मोहम्मद अर्श ने बैडमिंटन की कोचिंग बांदा हार्पर क्लब में कोच अनवर अली से ली। ऑल इंडिया सब जूनियर में गोल्ड मेडल और यूपी में पहला स्थान हासिल करने पर यहां हार्पर क्लब के खिलाड़ी और पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीरजध्वज सिंह, सचिव काजी जमीर अहमद, उपाध्यक्ष राजन पुरवार, प्रमोद मिश्रा, समन्वयक अरुण अवस्थी, संयुक्त सचिव अनवर अली, सदस्य जितेंद्र श्रीवास्तव और दीप कुमार आदि ने शाबासी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें