फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा प्रीमियर लीग का ताज नवाब टैंक वेब्स के सिर बंधा

Sat, 30 Dec 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
विजेता टीम के कप्तान को ट्राफी देते विधायक प्रकाश द्विवेदी व डीसीए सचिव वासिफ जमां खां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। 15 दिनों तक चले बांदा प्रीमियर लीग (बीपीएल) के फाइनल मैच में नवाब टैंक वेब्स ने सैंड डॉयमंड को 48 रनों से हरा दिया। ‘मैन ऑफ दि मैच’ बल्लेबाज मनोज रैकवार चुने गए। विजेता टीम को एक लाख और उप विजेता को 75 हजार रुपये का चेक और सम्मान दिया गया। विधायक ने आयोजन को सराहा और अगले वर्ष इसमें पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16 दिसंबर से शुरू हुए बीपीएल का फाइनल मैच शनिवार को खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नवाब टैंक वेब्स ने निर्धारित 20 ओवर में 123 रन बनाए। बल्लेबाज मनोज रैकवार ने 46 व अन्नू ने 17 रनों का योगदान दिया। सैंड डॉयमंड के गेंदबाज धनंजय करवरिया ने 3 व सैय्यद मोहम्मद अहमद ने दो विकेट लिए। जवाब में सैंड डॉयमंड टीम 75 रनों पर आल आउट हो गई। मोहम्मद अहमद ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। नवाब टैंक वेब्स के बालर मिथलेश वर्मा ने 3 व संजय साहू ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया। 48 रनों से फाइनल जीतकर नवाब टैंक वेब्स ने बीपीएल ट्राफी जीत ली। अंपायर विपुल तेलंग व पियूष नामदेव, स्कोरर मोहित अग्रवाल व सुरेंद्र सिंह (झांसी) और कमेंट्रेटर महेश साहिल, शिवा अवस्थी, लालबहादुर सिंह व राजू गुप्ता रहे। इसके पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


विधायक प्रकाश द्विवेदी ने विजेता टीम के कप्तान आशुतोष राणा को शील्ड और एक लाख रुपये का चेक सौंपा। उप विजेता टीम सैंड डॉयमंड के कप्तान मोहित सिंह को 75 हजार रुपये नकद समेत कई पुरस्कर दिए। सभी 8 टीमों के बेहतरीन खिलाड़ियों का भी सम्मान हुआ। मेजबान बीपीएल अध्यक्ष विनोद यादव व सचिव वासिफ जमां खां ने बताया कि अगले साल और भव्य बीपीएल का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सीरजध्वज सिंह, डा.ऊषा सेन, शिवपूजन गुप्ता, भगवानदीन गर्ग, शरद त्रिपाठी, राममिलन गुप्ता, दिनेश कुमार, प्रदीप गुप्ता, राजेंद्र अवस्थी, अजय कुमार, रेहान खां, आफताब, सुशील माली, रमाकांत वर्मा, प्रविश सिंह, मानष त्रिपाठी, अर्पित कबीर, दीपेंद्र गोलू, सुधीर, अजय यादव, अजय वर्मा, वरुण दीक्षित, सलमान हाशमी, वेद, अनुभव, ऋषभ श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, राजश्री शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें