फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रायल में चार खिलाड़ी ही पहुंचे, सभी का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सर्दी के कारण फुटबॉल की मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुए ट्रायल में सिर्फ चार ही खिलाड़ी पहुंचे। ट्रायल के बाद चारों खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हो गया। 10 जनवरी को चित्रकूट में मंडलस्तरीय प्रतियोगिता में ये खिलाड़ी शिरकत करेंगे। चार में से दो खिलाड़ियों का पहली बार मंडल स्तर के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

चित्रकूट में फुटबॉल की बालक वर्ग की जूनियर स्तर की मंडलस्तरीय प्रतियोगिता होनी है। इसके लिए शुक्रवार को शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को चयन ट्रायल के लिए सुबह 11 बजे बुलाया गया था। निर्धारित समय के एक घंटे बाद भी सिर्फ चार खिलाड़ी ही पहुंचे। ये खिलाड़ी शहर और सीमा से लगे गांव के हैं। सर्दी के कारण अतर्रा और तिंदवारी के खिलाड़ी नहीं पहुंच सके।
इसके चलते निर्णायकों ने चारों खिलाड़ियों का चयन कर लिया। जिला फुटबॉल संघ के सचिव कौशल त्रिपाठी ने बताया कि कई खिलाड़ियों को सूचना दी गई थी। संभवत: सर्दी के कारण नहीं आए हैं। जिला उपक्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि 11 से 18 जनवरी के बीच अयोध्या में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम का गठन मंडलस्तरीय ट्रॉयल के बाद होगा, जो चित्रकूट में हो रहा है।
विज्ञापन

सुमित गुप्ता (स्वराज कॉलोनी) ने बताया कि 2020 में अलीगढ़ में प्रदेशस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में चित्रकूट मंडल टीम से खेल चुके हैं। फ़ाइनल मैच मेरठ से हुआ था, जो ड्रा रहा था। दूसरी बार ट्रायल दिया है। इस बार भी यदि राज्यस्तरीय के लिए चयन होता है तो बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।
दिल्ली के बाईचुंग भूटिया एकेडमी की ओर से नोएडा में हुई प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में सेमीफाइनल तक पहुंचे टीम के खिलाड़ी इंद्रा नगर निवासी हिमांशु सिंह ने बताया कि दूसरी बार टीम में चयन हुआ है। पूरे जोश के साथ खेलेंगे। प्रदेशस्तरीय टीम में चयन हुआ इस बार और बेहतर खेलने का प्रयास होगा।
विज्ञापन

बिजली खेड़ा के निवासी सूरज और अंकुश ने बताया कि फ़ुटबाल में मंडलस्तर के लिए पहली बार चयन हुआ है। इसको लेकर काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें