फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर प्रवासी मजदूर का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रेलवे ट्रैक पर युवा प्रवासी मजदूर का शव मिला। परिजन आत्महत्या या हत्या पर स्पष्ट नहीं बता सके। आरोप है कि लेनदेन के विवाद में ठेकेदार उसे धमका रहा था। मृतक छह दिनों से घर से लापता बताया गया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के डिंगवाही गांव निवासी छोटू (29) का बृहस्पतिवार को सुबह गांव के नजदीक रेलवे ट्रैक पर शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां शिवरानी ने बताया कि छोटू मुंबई में ईंट पाथता था। जनवरी में घर लौटा था। आरोप लगाया कि लेनदेन को लेकर गांव का ठेकेदार छोटू को ढूंढ रहा था। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। ठेकेदार की धमकी से परेशान छोटू कई दिन से घर से लापता था। उसका रेल पटरी पर शव मिला। परिजन हत्या या आत्महत्या पर स्पष्ट नहीं बता सके। कोतवाली पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें