फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 नए संक्रमितों के साथ आंकड़ा 267 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोरोना संक्रमितों की सूची 35 नाम और बढ़ गए। इनकी जांच रिपोर्ट बुधवार को आई। अब जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 267 हो गई है। बुधवार को कुल 2519 लोगों के नमूने जांच के लिए लिए गए।
विज्ञापन

नए संक्रमितों में अधिकांश बांदा शहर के हैं। एक व नौ वर्षीय दो बालक, दो किशोर और 10 महिलाएं हैं। संक्रमित मरीज इंदिरा नगर, आवास विकास, फूटा कुआं, मढ़ियानाका, मुचियाना, कालूकुआं, पुलिस लाइन, अलीगंज, क्योटरा सहित जसपुरा, अतर्रा, बड़ोखर आदि के निवासी हैं। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 15 से 18 वर्ष तक के 58,341 किशोरों को वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है। 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों में 12,41,313 को पहली डोज दी जा चुकी है। हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर का भी टीकाकरण जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें