फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की टीम ने अवैध खनन में दो को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/नरैनी। दो माह पूर्व प्रदेश की खनिज सचिव/निदेशक डा.रोशन जैकब द्वारा टीम के साथ आधी रात को जनपद की कई खदानों में चेकिंग के बाद अब एक बार फिर लखनऊ से आई विजिलेंस टीम ने देर रात खदानों में धरपकड़ की। दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अवैध रूप से खनन की गई बालू को सीज किया है।
विज्ञापन

बीती शनिवार की रात खनिज निदेशालय से आई टीम ने नरैनी क्षेत्र में केन और बागै नदियों में कई खदानों में आकस्मिक निरीक्षण किया। टीम में शामिल अधिकारी एसके सिंह ने नरैनी कोतवाली में चार लोगों के विरुद्ध अवैध खनन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी इंद्रदेव ने बताया कि इनमें दो आरोपियों साबिर पुत्र अलीम (नसेनी) और बद्दी पुत्र अब्बास (जमवारा) को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष दो की तलाश की जा रही है। साथ ही नसेनी गांव में किए गए बालू के अवैध डंप को पुलिस ट्रैक्टरों से भरवाकर कोतवाली ला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें