बांदा। युवा कल्याण विभाग की आर्यकन्या इंटर कालेज में आयोजित मंडल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में महोबा जनपद का दबदबा रहा। शुरूआत संयुक्त विकास आयुक्त कार्यालय के सहायक लेखाधिकार सुरेश कुमार गुप्ता व जिला युवा कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार द्वारा प्रतिभागियों के परिचय के साथ हुई।
लोक गीत में महोबा टीम प्रथम, बांदा द्वितीय व हमीरपुर टीम तृतीय रही। गिटार में हेमंत कुमार और भरतनाट्यम में उर्वशी चौरसिया (महोबा) ने पहला स्थान हासिल किया। हारमोनियम में अमन सोनी (महोबा) प्रथम व प्रवीण कुमार (बांदा) द्वितीय रहे। दिवारी नृत्य में महोबा टीम प्रथम व बांदा टीम द्वितीय रही। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रवींद्र कुमार पटेरिया समेत व्यायाम शिक्षक मतगंजन प्रसाद, अनिल बाबू, रामबाबू, विजय कुमार, पवन कुमार, जय प्रकाश, अशरफ आदि मौजूद रहे।