बांदा। शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर कनवारा रोड पर स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर से चोर चांदी का गदा और राम, लक्ष्मण व सीता समेत चार चांदी के मुकुट चुरा ले गए। घटना को लेकर श्रद्धालुओं में रोष है। पुजारी राधेश्याम त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर के ताले तोड़कर चोरों ने घटना अंजाम दी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मीडिया सेल के मुताबिक पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस गश्त के भी निर्देश दिए गए हैं।