कृषि महाविद्यालय में विश्व मृदा दिवस मनाया गया
बांदा। कृषि महाविद्यालय सभागार में शनिवार को मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विभाग द्वारा विश्व मृदा दिवस मनाया गया। कुलपति डॉ. यूएस गौतम ने फसल उत्पादन में अवशेष प्रबंधन और उर्वरक एवं कीट रोगनाशी प्रबंध पर चर्चा की।
कुलसचिव डॉ. जीएस पवार ने बुंदेलखंड की जलवायु एवं मृदा के विशिष्ट लक्षणों के अनुरूप उर्वरक प्रबंध करने की आवश्यकता पर जोर दिया। सह अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. वीरेंद्र सिंह ने मृदा विविधता और मृदा उर्वरक संरक्षण को आवश्यक बताया। केवीके अध्यक्ष डॉ. श्याम सिंह, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. एसवी द्विवेदी, डॉ. एके चौबे, डॉ. देवकुमार, डॉ. जुगुल तिवारी, डॉ. अमित मिश्रा, डॉ बीके गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. जगन्नाथ पाठक ने किया। उधर, नैनो उर्वरकों का गेहूं फसल में प्रयोग व महत्व विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें किसानों को इफ्को नैनो उत्पाद, नैनो नाइट्रोजन, नैनो जिंक, नैनो कॉपर के प्रभावों एवं उपयोगिता पर जागरूक किया। इसमें लुकतरा गांव के 30 किसान शामिल हुए। यहां डॉ. देव कुमार मौजूद रहे।