अतर्रा। थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव में आरती सिंह (19) पत्नी अभिलाष सिंह ने घरेलू कलह से ऊबकर कच्चे मकान में रस्सी से धन्नी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सास सुमिता ने बताया कि शनिवार की शाम आरती का पति अभिलाष महुटा गांव में तेरहवीं में शामिल होने गया था। पति-पत्नी के बीच अक्सर कलह होती रहती थी। पति अभिलाष प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। लॉकडाउन में नौकरी छूट जाने के बाद खेती-किसानी में परिवार का हाथ बटा रहा था। मृतका का मायका चित्रकूट जनपद के राजापुर के पास सुलक गांव है। उसके मायके खबर कर दी है। सीओ सत्य प्रकाश शर्मा ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।