फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को जागरूक कर मनाया विश्व एड्स दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विश्व एड्स दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने जनपद के कई स्वास्थ्य केंद्रों में जागरुकता कैंप आयोजित किए। उधर, विधिक सेवा प्राधिकरण ने गोष्ठी की। जिला एड्स सोसायटी के तत्वावधान में हरदौली, सढ़ा, सबादा और कोर्रही में आयोजित कैंप का उद्घाटन सीएमओ डा.एनडी शर्मा ने किया। क्षय रोग अधिकारी डा.एमसी पाल सहित स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे। एचआईवी/एड्स के बारे में फैली भ्रांतियों से सतर्क किया। सहयोगी संस्था ग्राम भारतीय, लक्षित हस्तक्षेप परियोजना प्रबंधक अखिलेश अवस्थी के निर्देशन में तथा अहाना परियोजना के संजय कुमार (फील्ड अफसर) भी शामिल हुए। उधर, जिला जज गजेंद्र कुमार के निर्देश पर विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/प्रथम एसीजेएम नदीम अनवर के मार्ग दर्शन में सदर तहसील सभागार में गोष्ठी हुई। काउंसलर डा.जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार आदि ने एचआईवी के बारे में बताया। महिला कल्याण अधिकारी आकांक्षा सिंह सहित कामिनी सिंह, फूलचंद्र पांडेय, कुसुम यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, जिला अस्पताल में सुमित्रा सामाजिक कल्याण संस्थान और एआरटी सेंटर के सहयोग से जागरुकता हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। सीएमओ डा.एनडी शर्मा, सीएमएस डा.उदयभान सिंह, डा.एमसी पाल, डा.विनीत सचान, डा.हृदयेश पटेल, डा.बीपी वर्मा, कार्यक्रम प्रबंधक बृजेंद्र साहू आदि ने संबोधित किया। बैनर पर हस्ताक्षर बनाए। संचालन सुधांशु तिवारी ने किया। राजाराम मेमोरियल कालेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल, भूरागढ़ में स्लोगन, भाषण प्रतियोगिताएं और नाटक का आयोजन हुआ। निदेशक क्षितिज शिवहरे, डा.आकाशदीप शिवहरे आदि उपस्थित रहे। छात्रा उमा, आकांक्षा सिंह, सत्यवती, निदा, दीक्षा व रीता ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें