फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिंजर आ रहे दंपति को कार ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। गांव-गांव घूमकर ढोलक सुधारने का काम करने वाले खानाबदोश दंपति को कार ने रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सीमावर्ती मध्य प्रदेश के कठगांव (धरमपुर, पन्ना) से लगभग 12 खानाबदोस पैदल कालिंजर आ रहे थे। मंगलवार को दोपहर कठगांव के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में बड़ेरा (सतना, एमपी) गांव निवासी केरा (35) और उसके पति राजधर (40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। धरमपुर थाना पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम अजयगढ़ (पन्ना) में कराया। कार चालक वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करतल मार्ग पर मंगलवार को दोपहर बाइक और ऑटो की टक्कर में बाइक सवार मुबारकपुर (इलाहाबाद) निवासी मोहम्मद सरवर (38) पुत्र नूरुल व कमलेश (35) पुत्र जयलाल और ऑटो सवार रामाधार पटेल (32) पुत्र रामस्वरूप (बड़ैछा, नरैनी) घायल हो गए। डॉ. देवेंद्र सिंह भदौरिया ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी पहुंचाया। रामाधार व कमलेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें