फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48.58 फीसदी स्नातकों ने ही डाले वोट

विज्ञापन
मतदान केंद्र में कर्मियों को थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के निर्देश देते डीएम आनंद कुमार सि - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद में अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए जनपद के स्नातकों ने खास दिलचस्पी नहीं ली। 16 प्रत्याशियों द्वारा एक माह से उनसे किए जा रहे संपर्क और वोट की आरजू-मिन्नत के बाद भी आधे स्नातक मतदाता भी मतदान को नहीं पहुंचे। मात्र 48.58 फीसदी स्नातकों ने ही वोट दिया। मतगणना 3 दिसंबर को झांसी में होगी। मतपेटियां वहां भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

मंगलवार को जनपद के 14 मतदान केंद्रों में स्थित 18 बूथों पर वोट डाले गए। किसी भी बूथ में मतदाताओं की लाइनें नजर नहीं आईं। इक्का-दुक्का ही आकर वोट डालते रहे। सुबह 8 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे खत्म हुआ। जनपद के 10,875 पंजीकृत स्नातक मतदाताओं में से मात्र 5283 ने ही वोट डाले।
मंडलायुक्त गौरव दयाल और पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने बांदा शहर के आर्य कन्या इंटर कालेज सहित कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार की गईं व्यवस्थाएं देखीं। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम आनंद कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डा.एसएस मीणा ने भी शहर समेत कई कस्बों के मतदान केंद्रों का जायजा लिया। कुछ मतदान केंद्रों में मतदान कर्मियों ने उनका थर्मल स्क्रीनिंग मशीन से तापमान देखा। एडीएम संतोष बहादुर सिंह, अपर एसपी महेंद्र प्रताप चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, एसडीएम सदर सुधीर सिंह (आईएएस), सीओ आलोक मिश्रा भी भ्रमण कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। उधर, स्नातक मतदाताओं में 7956 पुरुष और 2919 महिलाएं हैं। इनमें 4194 स्नातक पुरुष और 1089 महिला स्नातकों ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें