फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीसीसी में तैनात शिक्षक को किया सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) में तैनात शिक्षक/कर्मी और मरीज के परिजन से हुई बातचीत का आडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

आडियो में तीमारदार आईसीसीआर की कार्यशैली पर अंगुली उठा रहा है तो शिक्षक भी उसकी बात का समर्थन कर रहा है। विकास भवन स्थित एकीकृत कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) में पूर्व माध्यमिक विद्यालय लमेहटा (बिसंडा) के सहायक अध्यापक विमल कुमार पिछले वर्ष 2 अगस्त से यहां तैनात थे। रोजाना मरीजों को कॉल कर उनकी सेहत की जानकारी लेने की जिम्मेदारी थी। आरोप है कि हाल ही में अलीगंज निवासी कोरोना मरीज द्वारा फोन के जरिए सहायता मांगने पर शिक्षक ने जिला प्रशासन के प्रति अभद्र टिप्पणी की।
इसका आडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। आडियो में तीमारदार सिस्टम को कोस रहा है। कहा जा रहा कि यहां सुनवाई न होने पर वह मरीज का भोपाल में इलाज करा रहा है। शिक्षक भी तीमारदार की बात का समर्थन कर रहे हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने शिक्षक विमल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया कि शिक्षक की यह टिप्पणी से न केवल शासन-प्रशासन की छवि धूमिल हुई, बल्कि कोरोना महामारी की रोकथाम में लगे फ्रंट लाइन वर्कर एवं चिकित्सकों के मनोबल को गिराने का कार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें