फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की सड़क बनवा रही बांदा नगर पालिका

Fri, 05 Jun 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अंदर तमाम सड़कें और गलियां खराब पड़ी हैं, लेकिन नगर पालिका शहर के बाहर गांव में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से रोड बनवा रही है। नगर पालिका सदस्यों ने शपथ पत्र के साथ इसकी शिकायत मंडलायुक्त और नगर विकास मंत्री से की है।
विज्ञापन


वार्ड सदस्य श्याम मोहन धुरिया और दिलीप कुमार ने शिकायती पत्र में कहा है कि नगर पालिका क्षेत्र से बाहर ग्राम पंचायत पल्हरी हार में नगर पालिका आरसीसी सड़क बनवा रही है। बुंदेलखंड हैंडीक्राफ्ट से लेकर रेलवे लाइन के नजदीक तक सड़क का काम चल रहा है।

यह नियम विरुद्ध है। अध्यक्ष और ईओ की मनमानी से यह काम हो रहा है। सदस्यों ने शिकायती पत्र के साथ नगर पालिका अधिनियम और विस्तार किए गए क्षेत्र आदि की फोटो कापियां भी संलग्न की हैं। शिकायती पत्र में यह भी कहा है कि शहर के 28 वार्डों में लगाए गए चार-चार सफाई कर्मियों (ठेका) को हटा दिया गया है, जबकि कुछ कर्मचारी अभी भी काम कर रहे हैं। इनमें टैक्स लिपिक और अध्यक्ष का वाहन चालक भी शामिल है। सदस्यों ने पल्हरी गांव में बन रही सड़क की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


उधर, इस बारे में नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन का कहना है कि वार्ड-2 के सदस्य विष्णु गुप्ता ने उन्हें पत्र लिखकर कहा था कि उनके वार्ड के कुछ मतदाता पल्हरी गांव में रहते हैं, इसलिए वहां सीसी रोड बनवा दी जाए। वार्ड सदस्य के अनुरोध पर सड़क बनवाई जा रही है। यह नियम अनुसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें