फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: कोर्ट में उम्रकैद की सजा सुनते ही जहर खाकर दी जान, हत्या के केस में हुई थी उम्रकैद की सजा

Wed, 24 Feb 2021 01:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा के नरैनी में हत्या में उम्रकैद की सजा सुनते ही पन्ना (एमपी) के जिला एवं सत्र न्यायालय में जहर खाने वाले युवक की सोमवार की रात इलाज के दौरान रीवा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। कस्बे के राजीव नगर निवासी अनिल शिवहरे (32) 22 फरवरी को अपने पिता के साथ सीमावर्ती पन्ना (एमपी) जिला एवं सत्र न्यायालय पेशी पर गया हुआ था।
विज्ञापन


वह हत्या के मामले में आरोपी था और अदालत में केस चल रहा था। शाम करीब छह बजे अदालत ने अनिल समेत हत्याकांड के सभी छह दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। यह सुनते ही पुलिस कस्टडी में अदालत में ही अनिल ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसको पिता रामगोपाल और पुलिस पन्ना जिला अस्पताल ले गई।

वहां से रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सोमवार को रात 11 बजे अनिल की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पन्ना जनपद के धर्मपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2017 में एक युवक की हत्या में अनिल शिवहरे सहित 6 नामजद आरोपी थे। कोर्ट में फैसला सुनाए जाते समय अनिल सहित पांच दोषी उपस्थित थे। मृतक अनिल तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। यहां उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें