फोटो 02 - बाउंड्री के ऊपर फेंसिंग में मृत पड़ा तेंदुआ। स्त्रोत : विभाग
करतल (बांदा) : एनएमडीसी हीरा खनन परियोजना की बाउंड्री के ऊपर तेंदुए मृत पड़ा मिला। पन्ना टाइगर रिजर्व के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ संजीव गुप्ता ने बताया कि तेंदुए के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेंदुए की मौत इलेक्ट्रिक शॉक से होने की पुष्टि हुई है।
पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर नरेश सिंह यादव ने बताया कि घटना की जानकारी बुधवार सुबह करीब 7-8 बजे पन्ना मिली। इसके बाद कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया कि एनएमडीसी प्रबंधन द्वारा मझगांव में पत्थर से करीब 15 फीट ऊंची बाउंड्री बनवाई गई है। जिसमें ऊपर से लोहे की जाली की फेंसिंग है।
इसी जाली के पास 11000 वोल्ट के बिजली के तार निकले हैं। आशंका जताई कि शायद रात में तेंदुआ वहां से निकला होगा और करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बताया कि तेंदुआ वयस्क था और उसकी उम्र पांच से छह वर्ष के बीच थी। फील्ड डायरेक्टर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
तेंदुओं की संख्या 573 दर्ज
पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ने बताया कि तेंदुओं की संख्या 573 दर्ज की गई है। जिसमें से 256 रिजर्व कोर के क्षेत्र में पाए गए हैं और शेष 315 रिजर्व कोर के बाहर घूमते हैं। यह संख्या तेंदुआ स्टेट बनाने में मदद कर रही है।
फोटो 02 - बाउंड्री के ऊपर फेंसिंग में मृत पड़ा तेंदुआ। स्त्रोत : विभाग