फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैत्री मैच में झांसी ने बांदा को 3 विकेट से हराया

Sun, 16 Oct 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
शाट मारकर उद्घाटन करते वरिष्ठ खिलाड़ी विनोद यादव।
विज्ञापन
बांदा। एक दिवसीय मैत्री मैच की श्रृंखला में झांसी ने मेजबान बांदा को तीन विकेट से पराजित कर दिया। श्रृंखला का दूसरा मैच रविवार को सुबह 9 बजे से खेला जाएगा। उधर, तिंदवारी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में पचनेही गांव की टीम ने तेरहीमाफी टीम को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में बांदा टीम के कप्तान मोहित सिंह ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 201 रन बनाए। बांदा के बैट्समैन मनोज ने 86, मोहित ने 49 और अजय यादव ने 24 रन का योगदान दिया। झांसी के बालर संजय कुशवाहा और आरिफ ने दो-दो विकेट लिए।

झांसी टीम ने पुष्पेंद्र यादव के 91 और आदर्श कुमार के 46 रनों की बदौलत 32 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य पा लिया। 3 विकेट से मैच जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली। इसके पूर्व सामूहिक राष्ट्रगान से मैच की शुरुआत हुई। बांदा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद यादव ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच का उद्घाटन किया। इस मौके पर क्रिकेट कोच जितेंद्र यादव, हाकी कोच जावेद अहमद, शारिक न्याजी, सूरजबली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


उधर, तिंदवारी में जय मां काली क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच तेरहीमाफी और पचनेही गांवों के बीच खेला गया। टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए तेरहीमाफी की पूरी टीम 102 पर आउट हो गई।

जवाब में पचनेही टीम ने 14.4 ओवर में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। 13 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 24 रन बनाने वाले पचनेही के बल्लेबाज कौशिक मैन आफ द मैच चुने गए। पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस ने फीता काटकर उद्घाटन किया। विधायक दलजीत सिंह ने ध्वज फहराया। इस मौके पर पूर्व डीडीसी दलपत सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल, विधायक प्रतिनिधि करन सिंह (पंकज), रजत सिंह (गोलू), आरबी सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें